वह बुढ़िया भी हो सकती है और जवान सुंदर सोनका
____________________________________________
🧭🔮🎃🥇 🧭🔮🎃🥇 उत्तराखण्ड वह रहस्यमई चुड़ैल डाकिन सोनका जो लोगों को सोना (Gold 🥇) देकर धीरे धीरे प्राण ले लेती है। सावधान हो जाएं 🎃 अगर आप उत्तराखण्ड के ख़ुबसूरत वादियों में घुम रहे हैं तो सतर्क हो जाएं 🎃
___________________________________________
🙏🙏 नमस्कार दोस्तों
मैं पर्वतारोही हूं और साल का अधिकांश समय मैं उत्तराखंड में ही घुमता रहता हूं अपने दोस्तों के साथ। दोस्तों मेरे साथ एक ऐसी घटना घटी उत्तरकाशी के असी गंगा घाटी में कि मुझे पुर्ण विश्वास हो गया कि हकीकत में सोनका एक ऐसी चुड़ैल डाकिन जो कुछ खाने के बदले लोगों को सोना (Gold) देती थीं। और लोगों को अपनी जाल में फंसाकर उनकी जान लें लेती थी।
दोस्तों वह मुझे भी अपनी जाल में फंसाना चाहती थी लेकिन किसी अंजान शक्ति ने मुझे उसके चंगुल में फसने से बचा लिया था।
दोस्तों उत्तर काशी में असी गंगा नदी के घाटी में काफलोन नामक एक जगह है जहां पर टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन का एक ट्रेनिंग कैंप बना हुआ है जहां पर टाटा स्टील के कर्मचारियों को लीडरशिप की ट्रेनिंग होती हैं और साथ ही साथ बहुत सारे एडवेंचर एक्टिविटी होती है और उन्हें ऊंचे पहाड़ों पर ट्रैकिंग भी कराया जाता है।।
दोस्तों अभी मई महीने 2026 में टाटा स्टील जमशेदपुर की 49 सदस्यों का एक ग्रुप आया हुआ था काफलोन में जिन्हें रिवर क्रौस करवाने की ट्रेनिंग देनी थी। इसके लिए हमलोगों ने असी गंगा के जलधारा में एक स्थान
बना रखा था जहां उन्हें ट्रेंनिंग देनी थी।।
अंततः वह दिन भी आ गया उस दिन रविवार का दिन था तो उस रोड में गाडियां बहुत ही कम चलती है ख़ास तौर पर रविवार के दिन। खैर गाडियां चलें या न चले क्योंकि हमें कहीं जाना तो था नहीं। क्योंकि हमें पैदल ही करीब एक किलोमीटर के आस पास ही ट्रेनिंग स्थान के पास जाना था।
दोस्तों हमारे ट्रेंनिग स्थान के उपर करीब एक किलोमीटर दूर उतरो गांव मौजूद हैं जहां जाने के लिए लोहे वाली पुल बनीं हुईं हैं। दोस्तों पुल के उस पार और उतरो गांव के नीचे पहाड़ों में जंगल के बीच में हमलोगों ने राॅक क्लाइंबिंग क्षेत्र बना रखा है । जहां पर लोगों को पहाड़ पर चढ़ने और उतरने की ट्रेनिंग दी जाती है।
दोस्तों राॅक क्लाइंबिंग क्षेत्र के नीचे हीं असी गंगा बहती हैं जहां पर हमलोगों को नदी के तेज़ जलधारा में नदी पार करने की ट्रेनिंग देनी थी।
अतः दोस्तों हम लोग तय समय पर अपने कैंप क्षेत्र काफलोन से नास्ता करने के बाद सभी पार्टिसिपेंट्स के साथ 9 बजे ट्रेनिंग स्थल की ओर चल पड़े थे। और लगभग आधे घंटे में ही सभी लोग नदी के किनारे पहुंच गए। दोस्तों आपको बता दूं कि कुछ पार्टिसिपेंट्स का राॅक क्लाइंबिंग बचा हुआ था जिन्हें लेकर मुझे नदी के उस पार जाना था। जहां उन्हें ट्रेंनिंग स्थान पर छोड़ कर नदी के दुसरे किनारे पर ही रूक जाना था। जहां पर रीवर क्रौसिंग के दौरान पार्टिसिपेंट्स को सुरक्षित नदी के उस पार भेजना था। अतः मेरे उस स्थान पर पहुंचने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी गई। दोस्तों एक एक करके सभी पार्टिसिपेंट्स को सुरक्षित ट्रेनिंग देने के बाद। मैं वापस उसी लोहे वाले पुल से नदी के इस पर आने से लगा जहां पर मेरे दोस्त मेरा इंतजार कर रहे थे। दोस्तों इस समय 12 बज रहे थे। काफी तेज धूप थी अतः में काफी तेज कदमों से पुल को पार करने लगा।
दोस्तों जैसे ही मैं पुल से नीचे उतर कर रोड पर आया मैं अचानक रुक गया क्योंकि की एक बेहद वृद्धावस्था वाली महिला ने आवाज देकर मुझे रोक दिया था। दोस्तों आपको क्या बताऊं मैं उसे देखते ही मैं डर गया था क्योंकि वह पुरी तरह से सोने की गहने से लदी हुई थी। इस वीराने में। जहां दूर-दूर तक कोई आबादी नहीं थी। क्योंकि उस स्थान से उतरो गांव और हमारा कैंप भी लगभग एक किलोमीटर दूर था। और सबसे बड़ी बात यह थी कि लगभग पच्चीस क़दम पर ही मेरे दोस्त और सारे पार्टिसिपेंट्स खड़े थे लेकिन वह बुढ़ी महिला उन्हें दिखाई नहीं दे रहीं थीं। वह रहस्यमई तरीके से मुस्कुरा रही थी और मुझसे अपनी पहाड़ी भाषा में पुछ रहीं थीं कि आज रोड पर गाड़ियां क्यों नहीं चल रही है मुझे अपने रिश्तेदार के घर जाना है। दोस्तों न जाने क्यों मै रहस्यमई तरीके से उसके बातों फंसता जा रहा था।कि तभी मेरे दोस्तों ने मुझे आवाज लगाई। कि किससे बात कर रहे हों काफी तेज धूप हैं चलो कैंप चलते है। अपने दोस्तों की आवाज सुनकर उनकी तरफ देखने लगता हूं और फिर जैसे ही पीछे मुड़कर देखता हूं वह बुढ़ी महिला तेज़ क़दमों से आगे बढ़ जाती है और कुछ कदम चलने के बाद वह मेरे आंखों के सामने से ओझल हो जाती है।
यह देखकर मैं आश्चर्यचकित हो जाता हूं कि वह महिला आखीरकार गई कहां। उसके बाद मैं अपने दोस्तों के साथ वापस कैंप आ जाता हूं और मैं अपने दोस्तों को इस बारे मे कोई जानकारी नहीं देता हूं।
धन्यवाद दोस्तों
दोस्तों अगला भाग ज़रूर पढ़ें। आगे की घटनाएं बहुत ही रहस्यमई है।

No comments:
Post a Comment