🧭🔮🎃🥇 उत्तराखण्ड वह रहस्यमई चुड़ैल डाकिन सोनका जो लोगों को सोना व(Gold 🥇) देकर धीरे धीरे प्राण ले लेती है। सावधान हो जाएं 🎃 अगर आप उत्तराखण्ड के ख़ुबसूरत वादियों में घुम रहे हैं तो सतर्क हो जाएं 🎃
नमस्कार दोस्तों आप सभी का मेरे यात्रा ब्लॉग में हार्दिक अभिनंदन है।
दोस्तों उस दिन की घटना के बाद यानि कैंप में आने के बाद मैंने किसी को भी अजीब घटना के बारे में नहीं बताया था। मैं चुप चाप स्नान करने करने के बाद खाना खाया और अपने टेंट में सो गया था। क्योंकि सुबह सुबह हमें अपने पार्टिसिपेंट्स के साथ पहाड़ों में मौजूद गांवों के भ्रमण में जाना था। और अक्सर हम लोग कैंप से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित नालड गांव जाया करते थे। दोस्तों आपको बता दूं पहाड़ की ऊंचाई पर स्थित यह गांव काफी खूबसूरत है। और यहां लोग काफी मिलनसार हैं। दोस्तों जब हमलोग इस गांव में आते थे तो साथ में हम लोग बड़ी संख्या में पेन पेंसिल और नोट बुक साथ ही साथ कुछ किताबें भी लेकर आते थे। और वहां पर मौजूद स्कूल में बच्चों के बीच पढ़ाई-लिखाई करने वाली समाग्री बांट दिया करते थे।
जिसके कारण से वहां के लोगों से हमारी काफी जान-पहचान हो गई थी।
दोस्तों आपको बता दूं कि यही पर मुझे पहली बार सोंनका सोना देकर जान लेनी वाली रहस्यमई बुढ़िया के बारे में पता चला था।
क्योंकि आज से दस साल पहले एक ऐसी घटना घटी थी हमारे कैंप और इस नालड गांव के पहाड़ियों के उपर। जिसने पूरे गांव वाले और हमें हैरान और परेशान कर दिया था।
दोस्तों मैं आपको दस साल पुरानी घटना को इसलिए बताने जा रहा हूं जो कहीं न कहीं मुझे लगता है कि उस रहस्यमई बुढ़िया ने ही उस मजदूर की जान ले ली थी नालड गांव की पहाड़ियों में ले जाकर। वह मजदूर जमशेदपुर से हमारे कैंप में बन रहे लोहे वाली घर में काम करने आया था। और बेचारा बेमौत मारा गया था। रहस्यमई और सोने से लदी उस बुढ़िया के जाल में फंसकर।
🙏 धन्यवाद 🙏
अगला भाग ज़रूर पढ़ें।