Friday, February 19, 2021

एक यात्रा प्राचीन भारत वर्ष के 13 विश्वविद्यालयों की A Visit to 13 Universities of the Year of Ancient India

Ek yatra khajane ki khoje


















                     
                       Nalanda vishwavidyalay
                    नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष



















   नमस्कार दोस्तों मैं माउंटेन लैपर्ड महेंद्रा आप सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं दोस्तों आज की यात्रा पर मैं आप सभी को लेकर चल रहा हूं प्राचीन भारत के 13 प्रमुख विश्वविद्यालयों की  जो अपने वैभव काल में शिक्षा के अति महत्वपूर्ण केंद्र थे , जहां विश्व के सभी क्षेत्रों से विद्यार्थी अध्ययन करने आते थे आज वे सभी विश्वविद्यालय खंडहरों के रूप में विद्यमान हैं।
      

















 दोस्तों आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे प्राचीन भारत वर्ष में 13 महत्वपूर्ण विश्व विख्यात विश्वविद्यालय मौजूद थे। जिसमें संपूर्ण विश्व से विद्यार्थीगण अध्ययन करने आते थे।परंतु तुर्क एवं मुगल आक्रमणकारियों ने भारत के इस समृद्ध विरासत को पहले तो लूटा फिर सभी विश्वविद्यालयों को आग के हवाले कर दिया। जिससे भारतवर्ष का समृद्ध इतिहास जलकर राख हो गया , परंतु दोस्तों आज भी वे सभी शिक्षा के मंदिर खंडहरों के रूप में अपने सुनहरे अतीत की कहानी को बयां कर रही है। साथ ही साथ दोस्तों आज भी महान यात्री मेगास्थनीज , अलबरूनी एवं ह्वेन सॉन्ग के लिखे ग्रंथों में अति समृद्ध भारत का इतिहास वर्णित है।







 दोस्तों आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अति प्राचीन वैदिक काल से ही भारतवर्ष में शिक्षा पति को बहुत महत्व दिया गया था।इसलिए दोस्तों प्राचीन काल से ही संपूर्ण भारतवर्ष में गुरुकुल एवं आश्रमों  के रूप में शिक्षा केंद्र खोले जाने लगे थे। दोस्तों प्राचीन वैदिक काल के बाद जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया वैसे वैसे भारतवर्ष की शिक्षा पद्धति और भी ज्यादा उन्नति करते गई।दोस्तों आगे चलकर गुरुकुल और आश्रमों से शुरू हुआ शिक्षा का सफर उन्नति करते हुए विश्वविद्यालयों का रूप  धारण कर लिया। दोस्तों पूरे भारतवर्ष में प्राचीन काल में ही 13 बड़े विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण केंद्रों की स्थापना की गई थी। 







 दोस्तों आठवीं शताब्दी से लेकर 12 वीं शताब्दी के बीच भारत वर्ष पूरे संसार में शिक्षा का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध केंद्र था। दोस्तों सबसे बड़ी बात यह है कि गणित , ज्योतिष , भूगोल , चिकित्सा विज्ञान यानी आयुर्वेद ,रसायन विज्ञान , व्याकरण और साहित्य के साथ ही अन्य विषयों की शिक्षा देने में भारतीय विश्वविद्यालय का कोई जवाब नहीं था।









 दोस्तों आपको पता ही होगा कि आज के वर्तमान समय में अधिकतर लोग केवल दो ही प्राचीन विश्वविद्यालयों के विषय में जानते हैं प्रथम नालंदा विश्वविद्यालय एवं दूसरा तक्षशिला विश्वविद्यालय को और यदा-कदा विक्रमशिला विश्वविद्यालय को भी।क्योंकि उस जमाने में यह तीनों विश्वविद्यालय बहुत ही प्रसिद्ध के थे ।अतः आज भी लोग इन्हीं विश्वविद्यालय के बारे में जानते हैं लेकिन दोस्तों इन विश्वविद्यालयों के अलावा भी 11 ऐसे विश्वविद्यालय थे जो उस समय विश्व विख्यात शिक्षा के मंदिर थे।

















      प्राचीन  नालंदा विश्वविद्यालय
 ___________________________
 दोस्तों नालंदा विश्वविद्यालय प्राचीन भारत वर्ष में उच्च शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण और विश्व विख्यात शिक्षा का केंद्र था।दोस्तों नालंदा विश्वविद्यालय वर्तमान में बिहार के राजधानी पटना शहर से  88.5 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और राजगीर से 11.5 किलोमीटर दूर स्थित है दोस्तों इस महान बौद्ध विश्वविद्यालय के भग्नावशेष इसके प्राचीन वैभव का इतिहास आज भी बयां कर रही है।










 दोस्तों सातवीं शताब्दी में भारत की यात्रा पर आए चीनी यात्री ह्वेनसांग और इत्सिंग  के यात्रा विवरणों से इस विश्वविद्यालय के बारे में बहुत सारी जानकारियां प्राप्त होती है।दोस्तों आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस विश्वविद्यालय में 10000 छात्रों को पढ़ाने के लिए 2000 शिक्षक मौजूद थे। दोस्तों इस विश्वविद्यालय का निर्माण गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम ने 450 - 470 ईसा पूर्व में करवाया था। दोस्तों गुप्त वंश के पतन के बाद भी आने वाले सभी वंश के शासकों ने  इसकी समृद्धि में अपना योगदान जारी रखा था।दोस्तों प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को महान सम्राट हर्षवर्धन और पाल शासकों का भी संरक्षण प्राप्त हुआ था। दोस्तों भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से ही नहीं बल्कि कोरिया ,जापान , चीन , तिब्बत , इंडोनेशिया  , फारस तथा तुर्की से भी विद्यार्थी यहां शिक्षा प्राप्त करने आते थे।








 दोस्तों प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय 9वीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी तक पूरे विश्व में प्रसिद्ध था।दोस्तों सुनियोजित ढंग से और विस्तृत क्षेत्र में बना हुआ प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना था। इसका पूरा परिसर एक विशाल दीवार से घिरा हुआ था जिसमें प्रवेश करने के लिए एक मुख्य दरवाजा बना हुआ था , एवं उत्तर से दक्षिण की ओर मठों की कतार थी और उनके सामने अनेक भव्य स्तूप और मंदिर थे। मंदिरों में भगवान बुद्ध की सुंदर मूर्तियां स्थापित थी। एवं केंद्रीय  विद्यालय में 7 बड़े कक्ष थे और इसके अलावा 300 अन्य कमरे मौजूद थे।









 दोस्तों इन कमरों में शिक्षकगण व्याख्यान  दीया करते थे। दोस्तों अभी तक पुरातत्व विभाग को खुदाई में 13 मठ मिल चुके हैं ।परंतु इससे अधिक मठों की होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दोस्तों आश्चर्यजनक रूप से मठ 1 से अधिक मंजिल के बने होते थे। कमरों में सोने के लिए पत्थर की चौकियां बनी होती थी एवं दीपक , पुस्तक आदि रखने के लिए प्रत्येक कमरे में एक खास जगह बनी होती थी। दोस्तों प्रत्येक मठ के आंगन में एक कुआं बना होता था। इसी प्रकार दोस्तों माना जाता है कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में आठ विशाल भवन , 10 मंदिर अनेक प्रार्थना कक्ष एवं अध्ययन कक्ष के अलावा इस परिसर में सुंदर बाग - बगीचे व झीले भी मौजूद थे। दोस्तों ऐतिहासिक स्रोत बताते हैं कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थी एवं आचार्यों के अध्ययन के लिए 9 तल का एक विराट पुस्तकालय मौजूद था जिसमें लाखों पुस्तकें थी। परंतु दोस्तों आज खंडहरों के सिवाय और कुछ नहीं बचा है।


     
   
         प्राचीन तक्षशिला विश्वविद्यालय के भग्नावशेष
                  Ancient Takshila vishwavidyalay 



















      प्राचीन तक्षशिला विश्वविद्यालय
 ______________________________

 दोस्तों तक्षशिला विश्वविद्यालय सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय हैं। दोस्तों महान अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ कहे जाने वाले 'चाणक्य' तक्षशिला विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्राचीन शास्त्रों की मानें तो इस विश्वविद्यालय की स्थापना 2700 वर्ष पहले की गई थी। दोस्तों इस विश्वविद्यालय में 10500 विद्यार्थी पढ़ाई करते थे। माना जाता है कि इनमें से कई विद्यार्थी अलग-अलग देशों से संबंध रखते थे।दोस्तों ऐतिहासिक स्रोत बताते हैं कि इस विश्वविद्यालय का अनुशासन बहुत ही कठोर था यदि राजाओं के लड़के भी कोई गलती करते तो उन्हें सजा दी जा सकती थी। दोस्तों तक्षशिला राजनीति और शस्त्र विद्या की अध्ययन का विश्वस्तरीय केंद्र था।








 दोस्तों आयुर्वेद और विधिशास्त्र का इसमें विशेष अध्ययन केंद्र था। दोस्तों कौसल राज प्रसनजीत , मल्ल सरदार बंधुल , लिच्छवी महाली , शल्यक , जीवक और लूटेरा अंगुलिमाल के अलावा चाणक्य और पणिनि जैसे महान व्यक्ति इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी थे। दोस्तों इस विश्वविद्यालय में छोटे-छोटे गुरुकुल मौजूद थे एवं इन्हें गुरुकुल में व्यक्तिगत रूप से विभिन्न विषयों के आचार्य विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते थे।



 
       
 Ancient Vikramshila vishwavidyalay
              प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के भग्नावशेष

















           विक्रमशिला विश्वविद्यालय
 _______________________________

  दोस्तों ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हैं कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना पाल वंश के राजा धर्मपाल ने की थी।दोस्तों आठवीं शताब्दी से 12वी शताब्दी के अंत तक यह विश्वविद्यालय भारतवर्ष के प्रमुख शिक्षा केंद्रों में से एक था। दोस्तों यह विश्वविद्यालय भारत वर्ष के बिहार राज्य के भागलपुर शहर के नजदीक स्थित है ।दोस्तों माना जाता है कि उस समय विक्रमशिला विश्वविद्यालय एवं नालंदा विश्वविद्यालय में कड़ी प्रतिस्पर्धा होती थी। विक्रमशिला विश्वविद्यालय में 1000 विद्यार्थी पर 100 शिक्षक मौजूद थे।दोस्तों विक्रमशिला विश्वविद्यालय तंत्र शास्त्र की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा प्रचलित था। इस विषय का सबसे मशहूर विद्यार्थी "अतीसा दीपनकरा " था । जो बाद में बौद्ध धर्म अपनाकर तिब्बत में बस गया था।


                       वल्लभी विश्वविद्यालय के भग्नावशेष 
                     Ancient vallabhi vishwavidyalay









               वल्लभी विश्वविद्यालय
 _________________________________

 दोस्तों प्राचीन वल्लभी विश्वविद्यालय सौराष्ट्र गुजरात में स्थित था।दोस्तों छठी शताब्दी से लेकर 12वीं शताब्दी तक लगभग 600 वर्षों तक इसकी प्रसिद्धि चरम पर थी। दोस्तों चाइनीज यात्री 'ईत-सिंग' ने लिखा है कि यह विश्वविद्यालय सातवीं शताब्दी में गुनामति और स्थिरमति नाम की विद्याओं का सबसे प्रमुख केंद्र था।दोस्तों यह विश्वविद्यालय धर्मनिरपेक्ष विषयों के शिक्षा के लिए भी काफी मशहूर था। दोस्तों यही कारण था कि पूरे संसार से इस विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए छात्र आया करते थे।













                Ancient udantpuri Vishwavidyalaya
    




               प्राचीन उदांतपुरी विश्वविद्यालय के भग्नावशेष



















        प्राचीन उदांतपुरी विश्वविद्यालय 
 ________________________________

 दोस्तों उदांत पूरी विश्वविद्यालय मगध यानी वर्तमान में बिहार के गया क्षेत्र में स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना भी पाल वंश के शासकों ने की थी।दोस्तों आठवीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी तक लगभग 400 सालों तक इसका विकास चरमोउन्नति पर थी। इस विश्वविद्यालय में लगभग 12000 विद्यार्थी अध्ययन करते थे ।

                प्राचीन सोमपुरा विश्वविद्यालय का भग्नावशेष
                   Ancient sompura vishwavidyalay












           सोमपुरा विश्वविद्यालय
 _______________________________
 दोस्तों ऐतिहासिक स्रोतों की मानें तो सोमपुरा विश्वविद्यालय की भी स्थापना पाल वंशी राजाओं ने की थी। दोस्तों इसे सोमपुरा महाविहार के नाम से पुकारा जाता था।दोस्तों माना जाता है कि आठवीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी के बीच 400 वर्षों तक यह विश्वविद्यालय विश्व विख्यात था।ऐतिहासिक स्रोत बताते हैं कि यह भव्य विश्वविद्यालय लगभग 27 एकड़ में फैला हुआ था। एवं उस काल में संपूर्ण विश्व में बौद्ध धर्म की शिक्षा देने वाला सबसे प्रमुख केंद्र था।







           पुष्पगिरी विश्वविद्यालय
 ________________________________
 दोस्तों प्राचीन पुष्पगिरी विश्वविद्यालय वर्तमान भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित था। इसकी स्थापना तीसरी शताब्दी में कलिंग राजाओं ने की थी।दोस्तों माना जाता है कि अगले 800 वर्षों तक यानी 11 वीं शताब्दी तक इस विश्वविद्यालय का विकास अपने चरम पर था। दोस्तों सबसे बड़ी बात यह थी कि पुष्पगिरी विश्वविद्यालय का परिसर 3 पहाड़ों ललित गिरी , रत्नागिरी और उदयगिरी पर फैला हुआ था।

       दोस्तों माना जाता है कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय , तक्षशिला विश्वविद्यालय एवं विक्रमशीला विश्वविद्यालय के बाद यह प्राचीन पुष्पगिरी विश्वविद्यालय ही शिक्षा का सबसे बड़ा एवं प्रमुख केंद्र था। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना महान सम्राट अशोक ने करवाई थी।









             अन्य विश्वविद्यालय
  ________________________________
 दोस्तों माना जाता है कि प्राचीन भारत में इन बड़े विश्वविद्यालयों के अलावे जितने भी अन्य विश्वविद्यालय थे, उनकी भी शिक्षा प्रणाली इन्हीं विश्वविद्यालयों से प्रभावित थी। ऐतिहासिक स्रोतों से पता चलता है कि शिक्षा और शिक्षा केंद्रों की स्थापना को सबसे ज्यादा बढ़ावा पाल वंश के शासकों ने दिया था। परंतु दोस्तों आज हमारे ज्यादातर प्राचीन विश्वविद्यालय अपने खंडहरों के रूप में अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।











          जगददला विश्वविद्यालय
 _______________________________
         पश्चिम बंगाल में स्थित है।

       नागार्जुनकोंडा विश्वविद्यालय
 ________________________________
             आंध्र प्रदेश में स्थित है

             वाराणसी विश्वविद्यालय
 _______________________________
 उत्तर प्रदेश में आठवीं सदी से लेकर आधुनिक काल तक


          कांचीपुरम विश्वविद्यालय
 _________________________________
              तमिल नाडु स्थित है


            मणि खेत विश्वविद्यालय
 _________________________________
               कर्नाटक में स्थित है


           शारदा पीठ विश्वविद्यालय
 _________________________________
 कश्मीर में परंतु अब वर्तमान समय में पाकिस्तान में स्थित है।



               धन्यवाद दोस्तों

          माउंटेन लैपर्ड महेंद्रा 🧗🧗










 _________________________________

              English translate
          ______________________


 



  Hello friends, I would like to extend my hearty greetings to all of you mountain lepards Mahendra, Friends, today I am going with you all of the 13 major universities of ancient India which were very important centers of education in their splendor, where all of the world  Students used to come to study from the regions, today they all exist as university ruins.







 Friends, you will be surprised to know that in our ancient India, 13 important world renowned universities were present.  In which students from all over the world used to come to study. But the Turks and Mughal invaders first looted this rich heritage of India and then set all the universities on fire.  Due to which the rich history of India was burnt to ashes, but friends, even today, they are telling the story of their golden past in the form of temple ruins of education.  At the same time, even today, the texts written by great travelers Megasthenes, Alberuni and Hiuen Song have described the history of very rich India.








 Friends, you will be surprised to know that education husband was given great importance in India since very ancient Vedic times, so friends since ancient times, education centers were started in the form of Gurukuls and Ashrams all over India.  Friends, as the time progressed after the ancient Vedic period, the education system of India continued to grow even more. Friends later took the form of universities, progressing the education which started from Gurukul and Ashrams.  Friends, 13 large universities and educational centers were established all over India in the ancient times itself.








 Friends, India was the largest and famous center of education in the entire world between the eighth century to the 12th century.  Friends, the biggest thing is that the Indian University had no answer in teaching mathematics, astrology, geography, medical science i.e. Ayurveda, chemistry, grammar and literature as well as other subjects.










 Friends, you must be aware that in the present day, most people know about only two ancient universities, first Nalanda University and Taxila University and secondly Vikramshila University also because at that time these three universities are very famous.  So today people still know about these universities, but friends, besides these universities, there were 11 such universities which were temples of world famous education at that time.







 Ancient Nalanda University









 ___________________________

 Friends Nalanda University was the most important and world renowned center of higher education in the ancient India year. Friends Nalanda University is presently located 88.5 km southeast of the capital city of Patna, Bihar and 11.5 km from Rajgir. Friends.  The history of its ancient splendor is told even today.






 Friends, a lot of information about this university comes from the travel details of the Chinese traveler Xuanzang and Etsing who visited India in the seventh century. Friends, you will be surprised to know that there were 2000 teachers present in this university to teach 10,000 students.  Friends, this university was built by the Gupta ruler Kumaragupta I in 450 - 470 BC.  The rulers of all dynasties who continued to come after the fall of the Gupta dynasty continued to contribute to its prosperity. The two ancient Nalanda Universities also received the patronage of the great emperor Harshavardhana and the Pala rulers.  Friends, students used to come here from different regions of India, but also from Korea, Japan, China, Tibet, Indonesia, Persia and Turkey.









 Friends, the ancient Nalanda University was famous all over the world from the 9th century to the 12th century. The ancient Nalanda University, built in a well-planned and elaborate area, was an amazing piece of architecture.  Its entire complex was surrounded by a huge wall with a main door to enter, and there were rows of monasteries from north to south and several grand stupas and temples in front of them.  Beautiful statues of Lord Buddha were installed in the temples.  And the Kendriya Vidyalaya had 7 big rooms and in addition 300 other rooms were present.










 Friends used to give lecture in these rooms.  Friends, the Archaeological Department has so far found 13 monasteries under excavation. But the possibility of having more monasteries is being expressed.  Friends surprisingly, the monasteries were made up of more than 1 floor.  There were stone posts for sleeping in the rooms and a special place was made in each room to keep lamps, books etc.  Friends, a well was made in the courtyard of each monastery.  Similarly, friends are believed that in the ancient Nalanda University campus, in addition to eight huge buildings, 10 temples, many prayer halls and study rooms, beautiful gardens - gardens and lakes were also present in this campus.  Friends, historical sources tell that in the ancient Nalanda University, there was a huge 9-floor library for studying hundreds of students and masters, which contained millions of books.  But friends, there is nothing left but the ruins today.









 Ancient Taxila University

 ______________________________


 Friends Taxila University is the oldest university.  Friends, 'Chanakya', called the great economist and politician, has been the president of Taxila University.  According to ancient scriptures, this university was established 2700 years ago.  Friends, 10500 students studied in this university.  It is believed that many of these students belonged to different countries. Two historical sources suggest that the discipline of this university was very rigid. If the boys of the kings also committed any mistake they could be punished.  Friends Taxila was a world-class center for the study of politics and armaments.









 Friends, there was a special study center for Ayurveda and Jurisprudence.  Apart from friends Kausal Raj Prasanjeet, Malla Sardar Bandul, Lichhavi Mahali, Sahayak, Jeevak and Lootera Angulimal, great people like Chanakya and Panini were students of this university.  Friends, small gurukuls were present in this university and they personally imparted education to the students of various disciplines in the gurukul.









 Vikramshila University

 _______________________________













 Friends, historical documents state that Vikramshila University was founded by King Dharmapala of the Pala dynasty. From the eighth century to the end of the 12th century, the university was one of the major educational centers in India.  Friends, this university is located near the city of Bhagalpur in the state of Bihar, India. The friends are believed to have fierce competition at that time in Vikramshila University and Nalanda University.  Vikramashila University had 100 teachers on 1000 students. Friends, Vikramshila University was the most popular for studying Tantra Shastra.  The most famous student of this subject was "Atisa Deepakara".  Who later settled in Tibet by adopting Buddhism.






 Vallabhi University

 _________________________________


 Friends, the ancient Vallabhi University was located in Saurashtra Gujarat. Its fame peaked for nearly 600 years from the sixth century to the 12th century.  Friends, the Chinese traveler 'Eat-Sing' wrote that this university was the most prominent center of learning in the seventh century by the names of Gunamati and Sthyamati. Friends, it was also famous for the education of secular subjects.  Friends, this was the reason that students used to come to study in this university from all over the world.










 Ancient Udantpuri University

 ________________________________


 Friends Udanta Puri University was established in Magadha i.e. present-day Gaya region of Bihar.  It was also founded by the rulers of the Pala dynasty. Its development was at a peak for nearly 400 years from the eighth century to the 12th century.  There were about 12000 students studying in this university.







 Sompura University

 _______________________________

 Friends, according to historical sources, the Palpura University was also founded by Sompura University.  Friends, it was called as Sompura Mahavihara. Friends believed that the university was world famous for 400 years between the eighth century to the 12th century. Historical sources indicate that this grand university was spread over about 27 acres.  And was the most prominent center for teaching Buddhism in the world at that time.








 Pushpagiri University

 ________________________________

 Friends: The ancient Pushpagiri University was located in the state of Orissa in present-day India.  It was founded in the third century by the Kalinga kings. Friends believe that the development of this university was at its peak for the next 800 years i.e. until the 11th century.  Friends, the biggest thing was that the campus of Pushpagiri University was spread over 3 mountains Lalit Giri, Ratnagiri and Udayagiri.
















 Friends, it is believed that after ancient Nalanda University, Taxila University and Vikramshila University, this ancient Pushpagiri University was the biggest and major center of education.  Some historians believe that this university was established by the great emperor Ashoka.









 Other universities

 ________________________________

 Friends, it is believed that in addition to these big universities in ancient India, all other universities had their education system influenced by these universities.  Historical sources suggest that the establishment of education and education centers was most encouraged by the rulers of the Pala dynasty.  But friends, most of our ancient universities are struggling with their existence as ruins today.





 Jagaddala University

 _______________________________

 Located in West Bengal.


 Nagarjunakonda University

 ________________________________

 Located in Andhra Pradesh


 University of Varanasi

 _______________________________

 In Uttar Pradesh from the eighth century to the modern period



 Kanchipuram University

 _________________________________

 Tamil Nadu is located



 Mani Khet University

 _________________________________

 Located in Karnataka



 Sharda Peeth University

 _________________________________

 Located in Kashmir but now in present day Pakistan.





 Thanks guys


 Mountain Leopard Mahendra 🧗🧗








































 

Ek yatra khajane ki khoje me

एक यात्रा माउंटेन लेपर्ड महेन्द्रा के संग

          ( एक यात्रा माउंटेन लेपर्ड महेन्द्रा के संग )                          www.AdventurSport.com सभी फोटो झारखणड़ के...